कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 122,524,424 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,703,620 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 334646 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11151468 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 159967 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,16,46,081 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 46,951 नए मामले सामने आए हैं। ये 212 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 172 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 21180 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.75 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.87 फीसदी है। मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 21 मार्च को 8,80,655 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 23,44,45,774 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 4,50,65,998 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई दे रहा है। कोरोना के संक्रमित मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना की स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 30,535 नए मामले सामने आने के बाद अब तक के एक दिन में आए नए मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले साल कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से ये महाराष्ट्र के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में बीते एक दिन में 11,314 लोग ठीक हुए हैं. जबकि 99 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई है। राज्य में अब तक 22 लाख 14 हजार 867 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2188

884357

7189

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

8

4969   

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16783

56

असम

1663

215213

1100

बिहार

523

261487

1559

चंडीगढ़

1872

22225

362

छत्तीसगढ़

8442

311761

3950

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

52

3427   

2

दिल्ली

3618

633410

10956

गोवा

1013

54792

818

गुजरात 

7321

275238

4450

हरियाणा

5355

271375

3098

हिमाचल प्रदेश 

1256

58404

1018

जम्मू एंड कश्मीर 

1290

125276

1981

झारखंड

756

119409

1096

कर्नाटक

13512

94256

12434

केरल

24928

1074805

4495

लद्दाख

74

9704

130

लक्षद्वीप

126

536

1

मध्य प्रदेश 

8000

263821

3906

महाराष्ट्र 

211416

2214867

53399

मणिपुर

29

28933

373

मेघालय

30

13837

149

मिजोरम

14

4423

11

नागालैंड

2

12132

91

ओडिशा

774

336124

1919

पुडुचेरी

190

39521

675

पंजाब

18257

188529

6324

राजस्थान

3385

319014

2798

सिक्किम

54

6017

135

तमिलनाडु

7903

846480

12599

तेलांगना

2958

298826

1671

त्रिपुरा

30

33043

391

उत्तराखंड

861

95883

1704

उत्तर प्रदेश 

3036

595743

8759

वेस्ट बंगाल

3504

566821

10306

भारत में कुल मामले

334646

11151468

159967


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।